ऑल इंडिया बेस्ट ऐरोमॉडलिंग पर कब्जा जमाकर जोधपुर से करनाल पहुंचे NCC कैडेट्स का शानदार स्वागत किया गया। हरियाणा NCC के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई, प्राचार्य डॉ प्रवीण भारद्वाज, जगदीप कपिल और एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने कैडेट्स को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।