कैथल में गेहूं का सीजन शुरू हो गया है। वीरवार को तीसरे दिन भी जिले की किसी भी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 10 अप्रैल के बाद यह आवक हो सकती है। सीजन को लेकर खरीद एजेंसियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, अब खेतों में हाथ से काटे जानी वाली गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। वहीं, मंडियों में अभी तक व्यवस्था न बनने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी हो रही है। मंडी के बाहर वाली सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, इनमें गेहूं से भरी ट्रालियों के पलटने का डर रहेगा। आढ़ती व किसानों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए, ताकि सीजन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आए। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेहूं सीजन की शुरूआत हो गई है। अभी तक गेहूं की आवक नहीं हुई है। 10 अप्रैल के बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।