गांव खुराना में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गांव में लंबे समय तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।