कैथल में गोपाष्टमी का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। भारी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने गोशाला में पहुंच कर गाय माता की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की मंगल कामना की। प्राचीन कुरुक्षेत्र गोशाला में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ करके गाय माता की पूजा आराधना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज का दिन गोपाष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम, निष्ठा और विश्वास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गाय माता की सेवा की थी क्योंकि हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि गाय माता में 33करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इस लिए गाय माता की पूजा करने से सभी देवताओं की पूजा मानी जाती है।श्रद्धालुओं ने गाय माता के पाव धोकर उन्हें फूलो के हार पहनाए गए और अपने हाथों से हरा घास, आटे के पेड़े, गुड, फल खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की।