फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में 50 हजार का इनामी हत्या में वांछित असला सप्लायर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2024 दौरान थाना शहर क्षेत्र में हत्या मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।डीएसपी बीर भान ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव रेर कलां जिला पानीपत निवासी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को चंडीगढ़ से काबू किया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। डीएसपी ने बताया कि 11 जुलाई को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव पाडला से छौत रोड़ दबिश देकर आरोपी गांव छौत निवासी अजय उर्फ अज्जू को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अजय से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी रामपाल द्वारा सप्लाई किया गया था। --------- बता दें कि नानकपुरी कालोनी कैथल निवासी अनिल की शिकायत अनुसार उसने इसी साल 6 फरवरी 2024 को क्योड़क निवासी कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। 19 जून 2024 को कोमल का भाई पिस्तौल लेकर घर आया और फायरिंग कर दी। इस घटना में कोमल की गर्दन पर गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मां के पेट में व उसकी बहन की बाजू में गोली लगी। थोड़ी दूरी पर कोमल का मामा रामफल बाइक लेकर खड़ा था। जिसके बाद वे फरार हो गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में नाबालिग आरोपी को पकड़ा जा चुका था। जबकि आरोपी रामफल उर्फ रामपाल उपरोक्त अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका था, जो निरंतर भूमिगत चल रहा था। न्यायालय द्वारा भी आरोपी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें