फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: नगर परिषद के 160 सफाई कर्मचारियों ने काम किया बंद, शहर में कूड़े के ढेर

नगर परिषद के 160 सफाई कर्मचारियों ने उनका टेंडर न बढ़ाए जाने के कारण काम बंद कर दिया है। इससे पूरे शहर में मंगलवार को जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। सफाई कर्मचारियों ने गत माह की तरह नगर परिषद भवन के परिसर में दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया है। धरना देखकर एक बार तो परिषद अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया में चल रहा है, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उक्त कर्मचारियों का टेंडर पिछले करीब दो माह से समाप्त है। गत माह भी इन्होंने धरना दिया था। तब एक माह के लिए अतिरिक्त स्वीकृति दे दी गई थी, अब वो भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी अपनी लचर कार्यशैली के चलते एक माह में भी टेंडर नहीं लगा सके। अधिकारी टेंडर लगाने को गंभीरता क्यों नहीं बरत रहे, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। इसका खामियाजा शहरवासी बदबू झेल कर भुगतने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें