आयुष विभाग के निर्देशानुसार गांव पड़ाना गांव के स्कूल में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास योग सहायक ज्योति ने करवाया। इस दौरान बच्चों को विधिवत रूप से सूर्य नमस्कार के सभी आसनों का अभ्यास कराया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। योग सहायक ने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एकाग्रता में सुधार आता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह भी मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह कार्यक्रम खंड आयुष अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला व योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश और योग विशेषज्ञ गोविंद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।