फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना अनाज मंडी में वेयरहाउस एजेंसी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप, आढ़ती बैठे धरने पर

कस्बे की नई अनाज मंडी में वेयरहाउस खरीद एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आढ़तियों ने धरना शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। पवन लाठर ने कहा कि जब तक घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और संबंधित इंस्पेक्टर को नहीं बदला जाता, तब तक मंडी में खरीद और उठान का कार्य पूरी तरह बंद रखा जाएगा। आढ़तियों का आरोप है कि वेयरहाउस एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। विशेष रूप से तोल (वजन) में भारी अंतर पाया गया है, जिससे आढ़तियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पवन लाठर ने बताया कि आढ़तियों को शक होने पर उन्होंने वेयरहाउस के बजाय मान्यता प्राप्त पांच अलग-अलग कांटों पर गाड़ियों का तोल करवाया। इस दौरान प्रत्येक गाड़ी में 85 से 90 किलोग्राम तक का अंतर पाया गया, जो एक गंभीर अनियमितता है। उन्होंने बताया कि जुलाना अनाज मंडी में हर सीजन में लगभग 20 लाख गेहूं के बैग आते हैं। सरकार द्वारा खरीद के लिए फूड सप्लाई विभाग और वेयरहाउस एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वेयरहाउस एजेंसी द्वारा करीब 10 लाख बैग की खरीद की जा चुकी है, जिनमें से लगभग 6 लाख बैग का उठान भी हो चुका है। ऐसे में आढ़तियों का आरोप है कि इस गड़बड़ी के चलते उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।आढ़तियों के अनुसार, एक गाड़ी में औसतन 800 बैग होते हैं और तोल में गड़बड़ी के कारण प्रत्येक गाड़ी में करीब 3 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। इस तरह से यह नुकसान धीरे-धीरे करोड़ों तक पहुंच गया है।बैठक में सभी आढ़तियों ने एकजुट होकर मंडी गेट पर ताला लगाने का फैसला लिया। उनका कहना है कि जब तक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच नहीं करवाई जाती और संबंधित इंस्पेक्टर को हटाया नहीं जाता, तब तक मंडी में कोई काम नहीं होगा।आढ़तियों ने प्रशासन और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है। आदमियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने के लिए जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह और वेयरहाउस के डीएम रोहतास दहिया पहुंचे लेकिन आश्वासन के बाद आढती नहीं माने और धरना जारी रखा। आढ़तियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता धरना इसी तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें