फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की बालियां लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 10:13 PM IST

शहर में वृद्ध महिला से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए जींद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने घर में घुसकर अकेली बैठी महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके कानों से सोने की बालियां लूट ली थीं। पुलिस के अनुसार, सफीदों निवासी कृष्णा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में अकेली बैठकर सब्जी काट रही थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक अचानक घर में घुस आया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके कानों से करीब 8 से 9 ग्राम वजन की सोने की दोनों बालियां झपट लीं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों में मामला दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ सफीदों और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपी गई। डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना तंत्र की मदद से मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही विकास और राहुल निवासी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में तीसरे आरोपी सुनील निवासी खेड़ा खेमावती का नाम सामने आया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने हुडा ग्राउंड क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान आरोपी सुनील पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें