नरवाना के एक टैक्सी ड्राइवर का सोमवार देर रात गांव सफा खेड़ी के खेतों में आरोपियों द्वारा मर्डर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उचाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नरवाना की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर जांच शुरू की है। मृतक राजू के परिजनों ने बताया कि परिवार का सदस्य राजू शर्मा जो की रोजाना सफा खेड़ी के लिए खेतों में लगे ट्यूबवेल में साथियों के साथ नहाने के लिए जाया करता था ठीक उसी तरह सोमवार को भी वह ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गया हुआ था जैसे ही वह वहां से नहा कर अपने साथियों के साथ वापस आने लगा तो बीच रास्ते कुछ युवक पहले ही गाड़ी लिए खड़े हुए थे। राजू शर्मा ने अपनी गाड़ी से उतरकर उनको हटाने का प्रयास किया तो उन युवकों ने राजू शर्मा पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया युवक के ऊपर कई तेजधार हथियार से वार भी किए गए इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल हो जाने के बाद उसे नरवाना के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सा ने उसे मृत घोषित कर दिया।