फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद सीआरएसयू में हंगामे के बाद छात्रों की बैठक, पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी

जींद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में हुए हंगामे के बाद बुधवार सुबह हॉस्टल के विद्यार्थियों ने बैठक कर मामले पर चर्चा की। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी पावर का दुरुपयोग करते हुए रात में उनके साथ अत्यधिक प्रताड़ना की, जिसे वे सहन नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे विरोध जारी रखेंगे। मैस की खराब गुणवत्ता को लेकर हुआ विवाद छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय की मैस में खराब भोजन को लेकर विद्यार्थी और मैस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। जब उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साए विद्यार्थी मंगलवार रात को ही रजिस्ट्रार आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप विद्यार्थियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें प्रताड़ित किया, जो पूरी तरह से अनुचित है। छात्रों ने कहा कि पुलिस को विद्यार्थियों की जायज मांगों को दबाने का कोई हक नहीं है और वे इस अन्याय के खिलाफ डटे रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें