राजकीय महाविद्यालय में 62वीं एनुअल एथलेटिक मीट 2026 का आयोजन प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का आधार हैं। मुख्य अतिथि भीम पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण का संदेश दिया। आयोजन सचिव डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सत्र भर खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। छात्र अमित और छात्रा गरिमा को “सर्वश्रेष्ठ एथलीट” घोषित कर सम्मानित किया गया। 100, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, जेवेलिन थ्रो, कर्मचारी वर्ग दौड़ व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुईं। विभिन्न वर्गों में विश्वजीत, शाहिल, इशू, आशीष, जतिन, खुशी, दिव्या रानी सहित अनेक खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त किया। अंत में ध्वज अवरोहण व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।