अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का राज्य सम्मेलन रविवार को शहर के एक निजी होटल में हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्यध्यक्ष सविता ने की। इस दौरान राज्य महासचिव उषा सरोहा ने तीन साल के कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सम्मेलन में सविता को दोबारा से राज्याध्यक्ष, उषा सरोहा महासचिव और अमिता कोषाध्यक्ष चुनी गई। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली सहगल, जगमती सांगवान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एपीके, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस पुण्यवती भी शामिल रही।