फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए नौगामा खाप व भाकियू कर रही राहत सामग्री एकत्रित

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए नौगामा खाप व भारतीय किसान यूनियन ने एक सितंबर से नौगामा खाप के सभी 21 गांवों में मुनादी कर दी। खाप के 10-12 गांवों में अनाज व अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित करने का काम शुरू हो चुका है। इसको लेकर राजपुरा भैण ने 500 मन गेहूं, लगभग 200 मन तुड़ी व दो लाख 50 हजार रुपये नकदी अकेले राजपुरा भैण एकत्रित हो चुकी है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी ने कहा नौगामा खाप से पंजाब के लिए अनाज सामग्री लेकर ट्रैक्टर कब रवाना होंगे, इसका फैसला किसान भवन जींद में पांच सितंबर की बैठक में तय किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें