फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में नगरपालिका चुनाव के उम्मीदवारों के लिए राहत, नपा कार्यालय में ही मिलेंगे सभी नो ड्यूज

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 02:19 PM IST

नगरपालिका चुनाव की तैयारी में जुटे पार्षद व चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अब उम्मीदवारों को नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सभी आवश्यक नो ड्यूज प्रमाण पत्र सीधे नगरपालिका कार्यालय में ही उपलब्ध होंगे। एसडीएम होशियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जींद के उपायुक्त के आदेशानुसार सभी विभागों के नो ड्यूज प्रमाण पत्र नगरपालिका कार्यालय से ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे एक ही स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें