फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद राजघराने की वारिस और रानी इंद्रजीत कौर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 06:48 PM IST

जींद राजघराने की वारिस और रानी इंद्रजीत कौर ने उन पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। आठ जनवरी को रानी इंद्रजीत कौर को इस मामले में अदालत ने समन जारी किया था। रानी इंद्रजीत ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकती और उनका कानून में पूरा विश्वास है। अदालत ने जिस मामले में उन्हें समन जारी किया है, तय तिथि पर वह अदालत में पेश होकर अपना जवाब दाखिल करेंगी। उनके खिलाफ अदालत में धोखाधड़ी के आरोप लगाने वाले गोपीचंद को लेकर उन्होंने कहा कि गोपीचंद ने इस मामले में बहुत सी बातों को छुपाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह लड़ाई गोपीचंद के परिवार की है, जिस रजिस्ट्री की वह बात कर रहे हैं, वह रजिस्ट्री किसी और व्यक्ति के नाम नहीं बल्कि गोपीचंद के बेटे राजेश की पत्नी के नाम करवाई गई है। जब रजिस्ट्री करवाई गई उस समय पूरा परिवार एक था लेकिन बाद में जब गोपीचंद और उसके बेटे राजेश के बीच अनबन हो गई तो उसने अदालत में उनके खिलाफ केस डाल दिया।उन्होंने कहा कि पहले इस प्लांट का सौदा उनके साथ राजेश ने किया था और राजेश ने 18000 रुपये उन्हें दिए थे बाद में गोपीचंद ने 15000 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि गोपीचंद अब राजेश को अपना बेटा ही मानने से इनकार करते हैं तो कोई क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अदालत में अपना पक्ष रखेंगी और उसके बाद गोपीराम के खिलाफ मानहानि का भी केस करेंगी। उन्होंने कहा कि गोपीचंद ने इस मामले में उनके परिवार की इज्जत खराब करने का काम किया है, लेकिन वह अदालत और भारतीय कानून में विश्वास रखने वाली महिला हैं और वह हर हाल में इसमें अपना पक्ष रखने के बाद मानती है कि कानून उनकी बात को सुनेगा और उन्हें जीत हासिल होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें