फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय पहुंचे जींद जंक्शन, साथ में हैं डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी

Naveen Updated Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय रविवार को जींद जंक्शन पहुंचे। उनके साथ दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था तथा यात्रियों की आवाजाही के लिए बनाए गए रास्तों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। स्टेशन निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक का काफिला सीधे हाइड्रोजन प्लांट पहुंचा, जहां उन्होंने प्लांट की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। महाप्रबंधक ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों से सवाल भी किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी क्रम में महाप्रबंधक का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध तैयारियों पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना से जुड़े प्रत्येक पहलू की समीक्षा कर रहे हैं ताकि उद्घाटन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त और सुरक्षित रहें। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें