फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हत्या मामले में शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमीनी विवाद का था मामला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 06:04 PM IST

संडील गांव में की गई छोटे भाई की हत्या के मामले में खुशीराम ने बड़े भाई सत्यवान से अपना हिस्सा मांगा था। इस पर सत्यवान ने खुशीराम की कैंची के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गौरतलब है कि संडील निवासी 35 वर्षीय खुशीराम के परिवार पर छह एकड़ जमीन है और चार भाई है। खुशीराम और उसके बड़े भाई सत्यवान के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम के समय सत्यवान अपने भाई खुशी राम के पास पहुंचा और दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर बहस हो गई। तैश में आए सत्यवान ने कैंची से खुशीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसमें खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। खुशीराम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को नागरिक अस्पताल में खुशीराम के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड ने किया, क्योंकि कैंची के वार से आंत बाहर ही निकल गई थी। वर्जन चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना और सीआईए की टीम लगी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें