फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जुलाना के मेन बाजार में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 02:43 PM IST

कस्बे के मेन बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें। अभियान का नेतृत्व मंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया। अजय कुमार ने बताया कि मेन बाजार जुलाना का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे तथा वाहन चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या सड़क पर वाहन खड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए व्यवस्था सुचारू रही और लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें