फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मंडी में नमी का खेल, वेयरहाउस की मशीन ने रोकी खरीद

अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान वेयरहाउस की मशीनों की गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। नमी अधिक बताकर किसानों की फसल खरीदने से इनकार किया गया, जिससे मौके पर पहुंचे डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी गुमराह हो गए और उन्हें बिना खरीद शुरू कराए वापस लौटना पड़ा। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वेयरहाउस की मशीनों ने गेहूं में नमी 14.2 प्रतिशत बताई, जबकि मार्केट कमेटी की मशीन से जांच करने पर नमी मात्र 11.3 प्रतिशत पाई गई। नियमों के अनुसार यह गेहूं खरीद योग्य था, लेकिन गलत रीडिंग दिखाकर खरीद रोक दी गई। डिप्टी स्पीकर के लौटने के बाद मंडी प्रधान सुशील सिहाग ने मामले को गंभीरता से उठाया और मशीनों की सेटिंग में गड़बड़ी की शिकायत की। जांच में सामने आया कि वेयरहाउस की मशीन नमी तीन प्रतिशत तक अधिक दिखा रही थी। इस पर एडीसी प्रदीप कुमार ने वेयरहाउस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मशीनों की दोबारा जांच कराने और तुरंत खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब एक किसान की गेहूं की ढेरी की दो बार जांच की गई। मार्केट कमेटी की मशीन ने नमी 11 प्रतिशत बताई, जबकि वेयरहाउस ने उसी ढेरी में 14 प्रतिशत नमी दिखाकर खरीद से इनकार कर दिया। इस खुलासे ने वेयरहाउस मशीनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें