फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जुलाना के वार्ड 5 में पहुंची विधायक विनेश फोगाट

नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 01:55 PM IST

जुलाना के वार्ड 5 में जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट पहुंची और वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड के लोगों ने बताया कि वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। इसके अलावा वार्ड में जगह जगह पेयजल सप्लाई की लाइन टूटी हुई जिससे पानी वार्ड में घरों में घुस रहा है। पानी घुसने से घरों में दरारें आ गई हैं। विनेश फोगाट ने माैके पर जाकर मुआयना किया और वार्ड के लोगों को आस्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। विनेश फोगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री को भी लोगों ने वोट देकर बनाया है। उन्हें चाहिए कि वो निष्पक्ष लोगों के कार्य करवाएं। विनेश फोगाट ने कहा कि विकास कार्याें के किसी के भी नाम के लगावाए जाएं इससे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता लेकिन लोगों के काम होने चाहिए। जुलाना कस्बे की गलियों की हालत गांव की गलियों से भी बदतर हो चुकी हैं। लोगों की समस्याओं से सरकार को कोई सरोकार नही है। वार्ड 5 में पहुंचकर विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अभियंता अधिकारी से फोन पर बात की और समाधान के बारे में पूछा। विनेश फोगाट ने कहा कि अगर कोई अनहोनी हो गई तो कौन जिम्मेवार होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें