फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: चिटफंड कंपनियों में डूबे पैसे की वापसी के लिए जपतप संगठन ने की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 01:57 PM IST

कस्बे के अटल पार्क में पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी के साथ साथ अन्य चिटफंड कम्पनियो में डूबे पैसे सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के बाद भी वापिसी ना होने पर निवेशकों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है इसी कों लेकर संगठन के सदस्य एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल ने की। माेहन लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चिट फंड कम्पनियो में डूबे पैसे की वापिसी के लिए बर्ड्स एक्ट भी पारित किया गया लेकिन उसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दिया। पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी में निवेशकों का 49,100 करोड़ रूपया डूबा हुआ है। पर्ल कंपनी द्वारा लोगों से उनका पैसा दोगुना करनें के नाम पर बड़ी रकम ठगी गई है। इसी रकम की वापिसी के लिए मीटिंग में पहुंचे निवेशकों और एजेंटो नें कहा कि आगामी दिसंबर माह में प्रत्येक गावं में बड़े स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी और आंदोलन कों और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार, आशीष कुमार, अशोक, राजेंद्र, सुमित के साथ साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें