फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में जिला जींद के मेडिकल स्टोर संचालकों ने एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। मेडिकल स्टोर संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान अरविंद जैन और पदाधिकारियों ने बताया कि 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बढ़ रही ई-फार्मेसी गतिविधियों और बड़ी कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग से छोटे एवं मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री के कारण बिना वैध पर्चे के दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल, नकली दवाइयों के प्रसार, मरीज और फार्मासिस्ट के बीच सीधे संवाद की कमी तथा दवाओं के गलत भंडारण जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें