फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: करंट लगने से मिस्त्री की हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 02:48 PM IST

रामराय गांव में दुकान पर काम करते समय मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। रामराय निवासी 26 वर्षीय आसीन उर्फ शेखू गांव में ही चार-पांच सालों से बिजली उपकरण रिपेयर की दुकान चलाता था। रविवार शाम को वह दुकान पर मोटर ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसको करंट लग गया, जिससे वह बेसुध हो गया। परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक इकलौता था। वह दो बच्चों का पिता था और दुकान पर ही काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें