फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 04:07 PM IST

उचाना क्षेत्र के गांव करसिंधु रोड पर रविवार देर शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार करसिंधु निवासी 45 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करसिंधु निवासी राजपाल रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर उचाना से अपने घर लौट रहा था। जब वह एक निजी स्कूल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिर उसके शव को नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। राजपाल भैंसों की डेयरी करता था और दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें