फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 03:10 PM IST

इनेलो ने सोमवार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने कहा कि पिछले कुछ समय से डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और तारकोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम बढ़ने का असर केवल परिवहन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें