फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बोर्ड की साइट खोलने की मांग को लेकर निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 07:18 PM IST

निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर वीरवार को शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 31 अगस्त को श्रममंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो 14 सितंबर को प्रदेशभर के निर्माण मजदूर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वीरवार सुबह निर्माण मजदूर नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और वहां जनसभा की। उसकी अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला कमेटी प्रधान जोगिंद्र ईगराह ने की। संचालन जिला सचिव संदीप जाजवान और सहसचिव पवन कुमार ने किया। राज्य महासचिव कॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों की बजाए लाखों निर्माण मजदूर, कारीगरों पर कार्रवाई कर रही हैं। सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैये के चलते दो महीने से बोर्ड की साइट को बंद कर दिया हैं, जिस कारण दस लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सुविधाओं पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें