फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर किसान व मजदूरों ने कैथल रोड बाईपास से लघु सचिवालय पर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, कार मार्च निकाला गया। प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन से पहले तमाम किसान, मजदूर व कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर एक जनसभा की जिसकी अध्यक्षता सयुंक्त रूप से कॉमरेड रमेश चंद्र, बारू राम, संजीव ढांडा, प्रताप नंबरदार, बिंद्र नंबरदार, राजेंद्र पहलवान, जयबीर राजुरा भैण, फूल सिंह श्योकंद और रमेश कंडेला ने किया। सुरेश राठी, किसान नेता फूल सिंह श्योकंद, गुरुबचन दिल्लूवाला, राजेंद्र वैद्य, छज्जू कंडेला, धर्मपाल नगूरां, सुदेश नगूरां ने प्रदर्शन के दौरान कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया। किसान नेताओं ने कहा कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा थोपे गए 25 प्रतिशत टैरिफ को भारत की संप्रभुता पर हमला मानता है और इसका कड़ा विरोध करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें