फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में शुरू हुई जेजेपी की रैली, स्थापना दिवस पर पार्टी ने लगाया पूरा जोर

जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के स्थापना दिवस मौके पर जुलाना में आयोजित की जा रही भव्य रैली की शुरुआत हो गई है। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई और दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। जानकारी के अनुसार, जेजेपी ने इस रैली को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जिलेभर से कार्यकर्ता बसों, ट्रैक्टर-ट्रोलियों और निजी वाहनों से रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंच और पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है, जबकि सुरक्षा और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली जेजेपी की दिशा और दशा दोनों को स्पष्ट करने का काम करेगी। रैली में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर बड़े ऐलान होने की संभावना है। जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को आगामी मिशन के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया जाएगा। स्थापना दिवस पर आयोजित यह रैली पार्टी के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि इसके माध्यम से जेजेपी अपने समर्थकों को एकजुट करने और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है। रैली में युवा, महिलाएं और किसान वर्ग की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। रैली में मुख्य अतिथियों के पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगा। जुलाना में आयोजित यह रैली जेजेपी की राजनीतिक सक्रियता को नया आयाम देने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें