हरियाणा के जुलाना नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी गल्लू लाठर को 671 वोटों से हराया। मतगणना के अनुसार, डॉ. संजय जांगड़ा को 3,771 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी गल्लू लाठर को 3,100 वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।