फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद को पिछड़े जिले से विकसित जिले में बदल दिया: विधायक कृष्ण मिड्डा

Naveen Updated Sun, 05 Apr 2026 01:14 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यशैली की तारीफ करते हुए जींद सदर विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा कि रात के 12 बजे भी मुख्यमंत्री से अपनी समस्या कह सकते हैं। वे ऐसे नेता हैं जो ख्वाब अधूरे छोड़कर नहीं जाते, बल्कि उन्हें पूरा करके दिखाते हैं।विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा कि पहले जींद को बैकवर्ड जिले के रूप में जाना जाता था। चार मंत्री आए और गए, लेकिन उन्होंने केवल रैली स्थल बनाकर अपना समय पूरा किया। जींद के विकास के बारे में किसी ने नहीं सोचा। केवल भाजपा ने जींद के बारे में सोचा और ठोस विकास कार्य शुरू किए।उन्होंने बताया कि जींद में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। डेढ़ साल बाद जींद को भाखड़ा का नीला पानी मिलने जा रहा है। विधायक ने गर्व से कहा कि जींद देश का पहला जिला बनने जा रहा है जहां हाइड्रोजन वाली गाड़ी चलेगी। इसके अलावा जींद हिंदुस्तान का इकलौता जिला है जहां 9 हाइवे एक साथ टच करते हैं। बीजेपी राज में जींद की मिट्टी में विकास है, इस बात पर जोर देते हुए कृष्ण मिड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जींद को नई पहचान दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें