जीांद में पुलिस की कानून व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया (ईआरवी) प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस को दस नई राइडर बाइक मिली है। एसपी कुलदीप सिंह ने पुलिस लाइन से इन दस नई बाइकों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित इकाइयों के लिए रवाना किया।