फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद -सुबह से उमसभरी गर्मी ने किया हुआ था परेशान. दोपहर बाद बरसे बदरा, गर्मी ने दिलाई राहत

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में हुई बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। हवा नहीं चलने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बाजारों और सड़कों पर भी बारिश के दौरान लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम में आई ठंडक के कारण शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ गई और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर रौनक देखने को मिली। गौरतलब है कि रविवार को भी जींद शहर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें