फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में रौनक

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर शाम को शिव-पार्वती कार्तिकेय आदि देवताओं का चित्र तथा चांद की पूजा करती हैं। रविवार यानि 2Oअक्तुबर को करवा चौथ का व्रत है। महिलाओं की इसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं। बाजार में भीड़भाड़ होने से दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है।कपड़ों व कास्मेटिक की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने हर रेंज के सुट, साड़ियां महिलाओं के लिए सजा कर रखी हैं। कास्मेटिक की दुकानों में श्रृंगार से जुड़े सामान मेंहदी, चूड़ी आदि खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई पड़ रही है। साथ ही कस्बा के ब्यूटी पार्लर में अपने आपको निखारने हेतु महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें