जींद के उचाना में किसान डीएपी खाद की कमी से बुरी तरह परेशान हैं। खाद की आपूर्ति में देरी के चलते किसान अपनी धान की कटाई का काम छोड़कर खाद प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बुधवार को सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों किसान भूखे-प्यासे खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सका। लाइन में खड़े किसानों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आज डीएपी खाद उपलब्ध होगा, लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिला। एक किसान ने कहा कि हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक खाद मिलने की कोई जानकारी नहीं है।