हिसार की उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सुंदरपुरा गांव के लोगाें ने शनिवार को मतदान का बहिष्कार किया। गांव में 1610 मतदाता हैं। एक भी व्यक्ति ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे गांव की खेवट एक है, इसे अलग-अलग करवाने के लिए ग्रामीण दर-दर भटक चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई। इसके अलावा सुंदरपुरा गांव पहले नरवाना ब्लॉक के अंदर आता था, लेकिन बाद में इसे उचाना ब्लॉक में कर दिया था। इससे भी ग्रामीण परेशान हैं।