शहर अब श्री खाटू श्याम के रंग में रंगने लगा है। जगह- जगह बाबा खाटू श्याम के जागरण के पोस्टर और बैनर लग रहे हैं। शहर के एसडी स्कूल की विद्यापीठ मार्ग स्थित बिल्डिंग छह सितंबर को हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के विशाल जागरण का गवाह बनेगा। इस जागरण का आयोजन पूरे शहर में होगा। बाबा श्याम के जागरण में जींद और बाहर के कई जाने-माने कलाकार बाबा खाटू श्याम का गुणगान अपने भजनों और भेंटों से करेंगे।