किशोरी लाल धर्मशाला के पास कमल कंप्यूटर सेंटर में रात को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दो एसी, कुर्सी, लैपटॉप और मशीन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। कमल कंप्यूटर सेंटर के संचालक कमल किशोर ने बताया कि वीरवार रात साढ़े नौ बजे वह काम खत्म करके घर गया था। उनकी पत्नी ने सुबह शटर उठाया तो इस आगजनी की घटना का पता चला। शॉर्टकट के कारण रात में आग लगी, लेकिन चारों तरफ से बंद होने और ऑक्सीजन की कमी के कारण आग ज्यादा नहीं भड़क पाई। आग से पूरे सेंटर की वायरिंग जल गई। एसी, कुर्सी, लैपटॉप और कई मशीनों समेत काफी सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने इस मामले की शहर थाना पुलिस को शिकायत की है।