फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: 20 पात्र परिवारों का अपने पक्के घर की ओर पहला कदम, पीएम आवास योजना के तहत मिले लेटर ऑफ इंटेंट

सुधीर शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:03 PM IST

जींद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद जींद ने सोमवार को 20 पात्र लाभार्थियों को 'लेटर ऑफ इंटेंट' वितरित किए। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने लाभार्थियों को पत्र सौंपते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी परिवार कच्चे या किराये के मकान में रहने को मजबूर न हो। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे न केवल लोगों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवारों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलता है, बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव मजबूत होती है तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद जींद की ओर से अब तक अनेक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से कई परिवार अपने स्वयं के घर में रहने का सपना पूरा कर चुके हैं और शेष पात्र लाभार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जल निकासी प्रणाली में सुधार, पार्कों के विकास, सड़क निर्माण, जल संरक्षण और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से प्रवीण कुमार, उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद सतपाल कुंडू, सतीश हरियाणवी, डॉ. बलबीर श्योराण, सुनील कुमार विक्की मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें