फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मिटिंग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 02:08 PM IST

कस्बे के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन में एचएसईबी वर्कर यूनियन ईकाई द्वारा ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध मे गेट मिटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान संदीप दलाल ने की और संचालन सचिव मनोज ने किया। इस मौके पर बिजली कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व राज्य उप-प्रधान विरेन्द्र गोयत ने कहा कि कर्मचारियों का बार-बार तबादला किया जाना जोखिम भरा है क्योंकि नई जगह पर अगर टेक्नीकल कर्मचारी जाता है तो उसे लाइनों को समझने में समय लगता है और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसा कर्मचारियो के साथ पहले भी हो चुका है। गोयत ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा कर्मचारी लाइनों पर काम करते हुए हादसे का शिकार हो चुके हैं और उनकी मौत हो चुकी है। इसी को लेकर ऑन लाइन पॉलिसी का विरोध किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि अभी तो यह गेट मिटिंग सब डिवीजन लेवल पर है। उसके बाद डिवीजन लेवल और सर्कल लेवल पर की जाएगी। अगर उसके बाद भी ऑनलाइन पॉलिसी रद्द नहीं की गई तो वे निगम के एमडी का घेराव करने में भी परहेज नहीं करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें