फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दुष्यंत चौटाला की पार्टी पदाधिकारियों से अपील, रुठों को घर जाकर मनाओ

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 04:30 PM IST

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जींद जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों को गति दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को सबसे पहला काम रुठे हुए कार्यकर्ताओं के घर जाकर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। उनके दम पर ही संगठन चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सबसे पहला और अहम काम संगठन मे हर कार्यकर्ता को जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी कार्यकर्ता किसी कारणवश नाराज या निष्क्रिय हो गए हैं। उन्हें व्यक्तिगत रूप से जाकर मनाया जाए और दोबारा संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाए। हर वर्ग से रूठे हुए कार्यकर्ता को मनाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर से शुरू होती है इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं। पार्टी की सभी प्रकोष्ठों के प्रधान रैली के लिए काम करना शुरू करे। इसके लिए वाहन की व्यवस्था करे और रैली में इस तरह से न्यौता दें, जिस तरह अपने परिवार की शादी में रूठों को मनाते हैं। उनको भरोसा है कि जो पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता उनसे किन्हीं कारणों से नाराज हैं। वह मान जाएंगे, इसके लिए अगर कहीं उनकी भी जरूरत पड़े तो व कार्यकर्ताओं के लिए हर समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता इसी बात पर निर्भर करेगी कि कितनी मजबूती से कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क अभियान चलाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने मोबाइल में जितने भी संपर्क नंबर हैं। उन सभी को फोन करके स्थापना दिवस रैली का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत न्यौता ही लोगों को कार्यक्रम तक लाने में सबसे प्रभावी तरीका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें