फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में 450 ग्राम चरस सहित एक नशा तस्कर काबू

लजवाना रोड़ से पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लजवाना कलां रोड़ पर एक आरोपी नशीले पदार्थ के साथ घुम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की तो एक आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान लजवाना कलां गांव निवासी ईश्वर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लिजवाना कलां रोड स्थित नेशनल हाईवे 152-डी के पुल नशा तस्कर ईश्वर लिजवाना कलां की ओर से 152-डी की तरफ नशा बेचने के लिए आ रहा है। सूचना मिलते ही ए.वी.टी. स्टाफ जींद ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति लजवाना कलां की ओर से आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम लजवाना कलां गांव निवासी ईश्वर बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 450 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें