फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रधाना गांव में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का रविवार को रधाना गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। समारोह में ग्राम पंचायत ने विकास संबंधी मांगें रखीं। इस पर कुलदीप रंधावा ने गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कुलदीप रंधावा ने गांव में नवनिर्मित व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस व्यायामशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही, गांव में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए उन्होंने एक नया वाटर टैंक भी समर्पित किया। इससे ग्रामीणों को लंबे समय से चल रही पानी की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान रधाना गांव के सरपंच रामकुमार, पूर्व सरपंच सूरजमल, पूर्व सरपंच नरेश और कुलदीप रंधावा को पारंपरिक पगड़ी बांधकर और चादर भेंट कर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उनके द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे समाज सेवा और विकास कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान सरपंच रामकुमार ने पंचायत की ओर से गांव के विकास कार्यों के लिए एक लिखित मांग पत्र कुलदीप रंधावा को सौंपा। रंधावा ने आश्वासन दिया कि रधाना गांव में बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और जिला परिषद के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे। इस अवसर पर रामफल शर्मा, सुभाष फौजी, बलबीर दुग्गल, डॉक्टर सरदारा, लीला पटवारी, दयानंद, बंटी चहल, पप्पू चहल, अशोक दुग्गल, जगमंदर और रूस सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें