फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार हत्याकांड मामले में जींद पहुंचे डीजीपी शत्रुजीत कपूर

नवीन दलाल Updated Sun, 22 Jun 2025 12:55 PM IST

शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र हत्याकांड मामले में रविवार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर जींद पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को राउंडअप किया जा चुका है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला शराब ठेकों को लेकर नहीं है बल्कि आपसी रंजिश का है। हालांकि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उनका कहना था कि वीरेंद्र उनके दुश्मनों को फ़ाईनिशियल स्पोर्ट कर रहा था। पुलिस में इस मामले में नगूरां गांव के राकेश मिढ़ा, जितेंद्र राठी, अजय निलमा, कमल, कर्मपाल, सुमित, सोनू और अनिल समेत तीन अन्य के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें