जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधूरे कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके बाद काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने अधिकारियों की बैठक ली और इसमें लंबित काम को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगस्त माह में मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व कक्षाएं हर हाल में शुरू करवाएं, हालाकि कॉलेज के निर्माण का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। सभी प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद जिले में आपातकालीन सेवाओं के लिए रोहतक पीजीआई व अन्य दूर जाने से मरीजों को राहत मिलेगी। इस कार्य में वह देरी सहन नहीं करेंगे।