फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- हर विधानसभा में बनवाए फर्जी वोट

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 05:07 PM IST

हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हीं फर्जी वोटों के सहारे सत्ता हासिल करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन वोटों की पहचान कर उन्हें कटवाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एसआईआर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) ही बूथ का वास्तविक रखवाला होता है और उसे मतदाता सूची पर लगातार नजर रखनी चाहिए। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मजबूती से खड़े होकर फर्जी वोटों को रुकवाएं और अपने समर्थकों के वोट सुरक्षित रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें