सीईटी परीक्षा देने वाले जिला के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुविधाजनक परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 26 और 27 जुलाई को होने वाली सुबह सत्र की परीक्षा के लिए बस सुबह साढ़े तीन बजे और सांय सत्र के लिए सुबह नौ बजे से बस चलनी शुरू हो जाएंगी। परीक्षार्थियों के लिए यह बस जींद, नरवाना, सफीदों, जुलाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा और नगूरां से चलेंगी। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भंभेवा, उझाना, दनौदा और धमतान साहिब से भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।