फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नागरिक अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 04:29 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और गॉड कॉज स्माइल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक कर समाज सेवा से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. मेघा चिल्लाना ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू सिंगला ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिप्रा ने की। मुख्यातिथि ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इससे शरीर का रक्त शुद्ध होता है, त्वचा स्वस्थ रहती है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। उन्होंने महिलाओं से हर तीन महीने में रक्तदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य गीता देवी, नरेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर रीना, रवीना, तकनीकी अधिकारी धर्मवीर व किरण मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें