फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहीदी दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 70 यूनिट ब्लड किया एकत्रित

श्री श्याम मेडिकल हॉल उचाना द्वारा वीर शहीदी दिवस पर रजबाहा रोड पर जय मां बनभौरी ऑयल मिल के पास रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 70 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रक्तदाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मेट्रो ब्लड सेंटर जींद से टीम शिविर में पहुंची। कार्यक्रम आयोजक मनीत सांगवान ने कहा कि जितने फौजी शहीद हुए हैं उनकी याद में प्रदेश में वीर शहीदी दिवस मनाते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया। युवाओं को चाहिए कि रक्तदान करने में आगे आना चाहिए। रक्तदान ऐसी चीज नहीं है जो बनाई जा सके। हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान किसी की जान बचाने के काम आता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त हमारे शरीर में निरंतर बनता रहता है। जो मन में धारणा है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है वो गलत धारणा है। स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर गौरव बंसल, राजा खापड़, रामनिवास बूरा, विक्रम बूरा, सुमित श्योकंद, सोनू श्योकंद, डॉ. मोहित नैन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें