फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में भाकियू पदाधिकारी आज से अनाज मंडी में शुरू करेगी धरना

भारतीय किसान यूनियन जिला की बुधवार को शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता छज्जू राम कंडेला ने की। इस दौरान जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने बताया कि किसानों की फसल बिक्री पर सरकार द्वारा अनावश्यक शर्तों, बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट की अनिवार्यता लगाई गई है। इनके विरोध में वीरवार से अनाज मंडी में धरना शुरू किया जाएगा। रामराजी ढुल ने कहा कि 11 अप्रैल को चार घंटे पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी में धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक नए नियम वापस नहीं होते। बैठक के बाद वह मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। वहां, उन्होंने पीने के पानी, सफाई समेत दूसरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस अवसर पर उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, जयबीर राजपुरा भैण, रणधीर मिलकपुर, सुभाष घिमाना, विजय गुलकनी, बलवान उझाना, गुरनाम कैथल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें